हिमाचल : पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार ……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

धर्मशाला : पठानकोट कोर्ट में पेशी के लिए धर्मशाला से लाया गया एक कैदी फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार फरार कैदी को पुलिस तीन अन्य कैदियों के साथ पठानकोट लेकर गई थी। इसी दौरान वह कैदी फरार हो गया। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है। कैदियों को चोरी के एक मामले में संलिप्तता पर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया था।

धर्मशाला के एक कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। जेल के उपाधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि कि जम्मू-कश्मीर के 5 कैदियों काे चोरी के मामले में धर्मशाला जेल में लाया गया था। इन पांचों की आज पठानकोट कोर्ट में पेशी थी। धर्मशाला पुलिस की ओर से सुबह करीब 7 बजे पठानकोट ले जाया जा रहा था। इस दौरान एक कैदी प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। बताया यह भी जा रहा है कि यह इन पांचों का एक ग्रुप है जोकि ज्वैलरी शॉप में चोरी करते थे। पकड़े जाने पर इन्हें धर्मशाला जेल में रखा गया था। इतना ही नहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके ग्रुप के साथी पहले भी पेशी को ले जाते वक्त भाग गए थे जो आजदिन तक पकड़े नहीं गए हैं, ऐसे में अब एक और चोरी के मामले में पठानकोट ले जाए जा रहा कैदी प्रिंस पुलिस को धोखा देकर भागने में फरार हो गया है। 


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 20 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 20 May 2022: सभी जरूरी काम निपटा लें ये 5 राशि वाले, ये लेनदेन में कर सकते हैं गड़बड़ी

Spaka Newsआज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जायेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर […]

You May Like