कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला:11 को 14 दिन की जेल, एक को पुलिस रिमांड ………….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल मेंपुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमे से 11 की पुलिस रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई। आरोपी संजय को भी 11 आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया। 

कोर्ट में पेशी का वक्त बुधवार के लिए सुबह 10 बजे मुकर्रर किया गया था। पुलिस ने 12 आरोपियों को पौने 12 बजे कोर्ट में पेश किया। आरोपियों के चेहरों पर टेंशन नजर आ रही थी, बताया जा रहा है कि ज्यादातर आरोपी जब अदालत परिसर में परिजनों से मुलाकात कर रहे थे, तो वो बेहद सहमे हुए थे।           

  कईयों की आंखों से आंसू भी टपक रहे थे। रुंधे गले से इस सवाल का जवाब तलाश रहे थे कि भविष्य क्या होगा। परिसर में तमाम नाटकीय घटनाक्रम करीब पंद्रह मिनट तक चलता रहा। आरोपियों को 12 बजे पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को देरी पर लताड़ भी लगाई। 

पुलिस पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी मुनीश कुमार (21), मनी चौधरी (21), गौरव (23), अशोक कुमार (44), सुनील कुमार (40), रमित (21), पवन कुमार (48), विशाल (19), नितेश कुमार (20), विशाल (23), विजय किशोर उर्फ अरुण (47) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इन्हें दोबारा 24 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 12मई 2022 Aaj Ka Rashifal 12 May 2022: इन राशियों के लिए जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, मिलेगा शुभ फल या रहेगा कष्टदायी दिन

Spaka Newsआज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के […]

You May Like