हिमाचल: NH-205 पर कार से चरस की बड़ी खेप बरामद, कुल्लू के 2 व्यक्ति गिरफ्तार ……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बिलासपुर: सदर पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से 1 किलो ग्राम 46 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम उपनिरीक्षक मोहर सिंह की अगुवाई में एनएच चंडीगढ़ मनाली पर यातायात गश्त कर रहे थे।

यातायात चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घागस की तरफ से आ रही अल्टो कार (HP01K-4805) को रोका। पुलिस में कार में बैठे दो लोगों से दस्तावेज दिखाने को कहा। जिस पर कार चालक घबरा गया। उसने कार में रखे कैरी बैग को आगे धकेलने लगा। जिस पर पुलिस को कुछ शंका हुई।

पुलिस ने कार की तलाशी ली। तो उन्होंने कैरी बैग के अंदर कागज में लिपटे हुए 1 किलो ग्राम 46 ग्राम चरस बरामद की। बाद मे कार में सवार लोगों की पहचान बुद्धि सिंह निवासी बलागाड़ जिला कुल्लू व प्रेमचंद निवासी नगठार कुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसपी एसआर राणा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला:11 को 14 दिन की जेल, एक को पुलिस रिमांड .............

Spaka Newsहिमाचल मेंपुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमे से 11 की पुलिस रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई। आरोपी संजय को भी 11 आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया।  कोर्ट में पेशी का वक्त बुधवार के लिए […]

You May Like