हिमाचल: 22 साल की विवाहिता ने निगल लिया जहर,अस्पताल में तोड़ा दम………….

Spaka News

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में ताजा मामला सूबे के कांगड़ा जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां एक 22 साल की विवाहिता ने जहर निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बताया गया कि दो साल पहले ही उसका ब्याह हुआ था और उसने यह खौफनाक कदम उठाकर दुनिया को अलविदा कह दिया। मिली जानकारी के अनुसार जहर निगलने के बाद उसे घर वाले इलाज के लिए देहरा अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगामी इलाज की खातिर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

उपचार के दौरान महिला की जान चली गई। वहीं, जहर निगलने से महिला की मौत होने का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

इसके साथ ही साथ पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों का बयान लिया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार विवाहिता ने आत्महत्या करने जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।


Spaka News