22 जून 2020:सोमवार का राशिफ़ल, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Spaka News

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आपके जीवन में ऐसी कोई कमी नहीं है जिससे आपको चिंतित होने की आवश्यकता हो। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। गृहस्थ जीवन जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज आप खुद को नई ऊर्जा से भरा हुआ और काफी सकारात्मक पाएंगे। आपकी योजनाएं भी अधिकारियों को काफी पसंद आ सकती है।आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। कोई ऐसा काम भी करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। आज आप अपनी किसी मीठी यादों के जरिये आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में फायदा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। जीवन में कई दिनों से चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका मन शांत रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है जो हमने सोशल साइट्स से लिया गया है। पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है… धन्यवाद ।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *