शनिवार 13 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Spaka News

आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी, शनिवार, 13 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि: घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का समय पर सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने तथा बाहर जाने का मन करेगा। थकान रहेगी।

वृषभ राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें। अकारण क्रोध रहेगा। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्नायु रोग हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ अधिक होगी। चिंता रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब से खिन्नता रहेगी। आय में कमी होगी।

मिथुन राशि : घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। कार्यभार बढ़ेगा। थकान रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से परिचय होगा। समय अनुकूल है। लाभ होगा।

कर्क राशि: नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। जोखिम न लें। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम बनने के योग हैं। प्रमाद न करें। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।

सिंह राशि: पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस लग सकती है। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। अपेक्षा पूर्ण नहीं होगी। व्यवसाय की गति धीमी रह सकती है।

कन्या राशि: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कोई समस्या दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि: योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। लाभ के सुअवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। मन की बात किसी को न बताएं। भाइयों का साथ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि: पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। पारिवारिक सहयोग नहीं मिलेगा। किसी प्रभावशाली स्त्री का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लेनदेन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि के योग हैं। जल्दबाजी व लापरवाही करने से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। तनाव रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की गलती का खामियाजा स्वयं को भुगतना पड़ सकता है। व्यवसाय की गति कम रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। निर्णय सोच-समझकर करें।

मकर राशि: जोड़ों का दर्द उभर सकता है। शारीरिक टूट-फूट संभव है। लापरवाही न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। व्यापार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में शांति रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि: संपत्ति के कार्य से अधिक लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मनोरंजन का समय मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। फालतू खर्च हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि: रचनात्मक कार्य पूर्ण सफल रहेंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पार्टी व पिकनिक की योजना सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में लापरवाही न करें। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

उपाय- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि नीच का हो, तो उसे शनिवार के दिन मांस, शराब, काले उदड़ आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन काले कपड़े का दान करें। 


Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है जो हमने सोशल साइट्स से लिया गया है। पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है… धन्यवाद ।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *