मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने ए.एस. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान के पिता अमर सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमर सिंह चौहान ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कनलोग स्थित मोक्ष धाम में अमर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News